10 दिसंबर से 4.74 लाख परिवारों को मुफ्त राशन! बंटेगा चावल के साथ गेहूं

2.1kViews
1853 Shares

राशन उपभोक्ताओं का इंतजार अब खत्म हो गया है। 4.74 लाख, 656 कार्ड धारकों को दस दिसंबर से राशन का निशुल्क वितरण किया जाएगा। साथ ही सितंबर-अक्टूबर माह में कुछ कोटेदारों पर शेष बची मक्का वितरण पहले आओ, पहले पाओ की तर्ज पर किया जाएगा। अधिकारियों ने वितरण में पारदर्शिता के लिए अधिनस्थों के साथ कोटेदारों को भी निर्देशित किया है।

पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर होगा शेष मक्का वितरण

जिले में चार लाख 74 हजार 656 राशन कार्ड धारक हैं। इनमें 32 हजार 498 अंत्योदय राशन कार्ड धारक और चार लाख 42 हजार 158 पात्र गृहस्थी राशन कार्ड धारक हैं। विभाग की ओर से अंत्योदय कार्ड धारकों को प्रति कार्ड 35 किग्रा निशुल्क खाद्यान्न दिया जाता हैं। इनमें 17 किग्रा गेहूं और 18 किग्रा चावल शामिल हैं।

पात्र गृहस्थी के लिए ये है राशन

पात्र गृहस्थी राशन कार्ड धारकों को प्रति यूनिट पांच किलोग्राम राशन उपलब्ध दिया जाता है, जिसमें तीन किलोग्राम चावल व दो किलोग्राम गेंहू शामिल है। इस माह निशुल्क राशन का वितरण दस दिसंबर से किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *