एएमयू में विवाद: टिप्पणी करने वाले अधिकारी का ट्रांसफर, नया AF भेजा गया

3.0kViews
1241 Shares

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के जेएन मेडिकल कॉलेज में कार्यरत असिस्टेंट फाइनेंस ऑफिसर (AF) समीर मुरसिल खान को कर्मचारी आशीष शर्मा के तिलक लगाने पर इंटरनेट मीडिया पर टिप्पणी करने के मामले में मेडिकल कॉलेज से स्थानांतरित कर दिया गया है। अब उन्हें फाइनेंस एंड अकाउंट विभाग में तैनात किया गया है।

समीर मुरसिल खान के स्थान पर फाइनेंस एंड अकाउंट विभाग में असिस्टेंट फाइनेंस ऑफिसर शारिक राव को तैनात किया गया है।

इस मामले की शिकायत आशीष शर्मा ने मुख्यमंत्री पोर्टल के माध्यम से की थी। इसके अलावा उन्होंने स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों और एएमयू प्रशासन के पास भी शिकायत दर्ज करवाई थी।

एएमयू प्रशासन ने इस घटना की जांच के लिए दो सदस्यीय कमेटी बनाई थी, जिसमें डॉ. एनडी गुप्ता और प्रो. सरताज शामिल थे। कमेटी की रिपोर्ट कुलपति को सौंपी गई और उसी के आधार पर यह स्थानांतरण कार्रवाई की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *