बदायूं में उर्स के दौरान बवाल: पुलिस के सामने गुटों में जमकर मारपीट, फायरिंग से मची खलबली

2.4kViews
1229 Shares

 कुंवरगांव थाना क्षेत्र के गांव खासपुर में शुक्रवार रात पुलिस के सामने उर्स देखने के दौरान दो गुटों में लाठी डंडे चल आए। उन्होंने एक दूसरे पर कुर्सियां फेंकी और फायरिंग कर दी। इसमें एक व्यक्ति गोली लगने से घायल हुआ है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। इंटरनेट मीडिया पर कुछ वीडियो भी प्रसारित हो रहे हैं।

उर्स के दौरान पुलिस के सामने दो गुटों में मारपीट, फायरिंग

बताया जा रहा है कि रात खासपुर गांव में उर्स चल रहा था। कुछ लोग उसमें रुपये लूट रहे थे और वहां पुलिस भी मौजूद थी। इसी दौरान अचानक दो पक्षों में मारपीट हो गई। उन्होंने पंडाल में पड़ी कुर्सियां उठाकर फेंकना शुरू कर दी। इसको लेकर काफी बवाल हो गया। पुलिस ने स्थिति संभालने की कोशिश की लेकिन वह नहीं माने बाद में पुलिस ने डंडा मारकर उन्हें खदेड़ दिया। घायल व्यक्ति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है और पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *