MP के सीधी में शासकीय शिक्षक के आवास पर EOW का छापा, 4.36 करोड़ रुपये की बेनामी संपत्ति मिली

1258 Shares

प्रदेश के सीधी शहर में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW)रीवा की टीम ने शुक्रवार तड़के शासकीय शिक्षक अभिमन्यु सिंह के तीन ठिकानों पर छापामार कार्रवाई की है।

ईओडब्लू रीवा की 6 सदस्यीय टीम ने सुबह 5 बजे शासकीय शिक्षक के पटेल पुल स्थित आवास पर पहुंची और दबिश दी। इसके अलावा शिक्षक के मड़वास में बने दो अन्य ठिकानों में भी छापामार कार्रवाई की गई।कुसमी विकासखंड के शासकीय हाई स्कूल खोखरा में पदस्थ शिक्षक अभिमन्यु सिंह पर आरोप है कि उन्होंने अपने सरकारी कार्यकाल में आय से कई गुना अधिक संपत्ति अर्जित की।शुरुआती जांच में ईओडब्ल्यू की टीम को 4.36 करोड़ रुपये की बेनामी संपत्ति मिली है, जबकि वर्ष 1998 से फरवरी 2025 तक आरोपी शिक्षक की वैध आय के अनुसार कुल संपत्ति 57.28 लाख रुपये होनी चाहिए थी। इस भारी अंतर के बाद भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

फिलहाल शिक्षक के घर में ईओडब्लू की कार्रवाई जारी है। टीम शिक्षक से जुड़े वाहनों के दस्तावेज, बैंक रिकॉर्ड, जमीन और मकान से संबंधित कागजात सहित कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों को कब्जे में ले रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *