तेज रफ्तार का कहर, वाहनों की जोरदार टक्कर से मची चीख-पुकार

2.0kViews
1245 Shares

कटड़ा के साथ लगते आगार जितो क्षेत्र में मंगलवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब टेम्पो ट्रैवलर (JK02X-3805) सबरिया लेकर माहौर से कटड़ा की ओर आ रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे दोपहिया वाहन (JK02C-3441) से आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और तीनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों की पहचान अमित कुमार और अर्जुन कुमार, पुत्र महेंद्र कुमार, निवासी परथल कटड़ा, तथा मुकेश कुमार, पुत्र प्रेमचंद, निवासी परथल, के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल कटड़ा सीएचसी (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र) पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद मुकेश कुमार और अमित कुमार को गंभीर हालत में जम्मू मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

वहीं, हादसे की सूचना मिलते ही कटड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को जब्त कर मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर तेज़ रफ़्तार और ब्लाइंड मोड़ इस क्षेत्र में लगातार हादसों का कारण बन रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क पर स्पीड ब्रेकर और चेतावनी संकेत लगाए जाएं, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *