पुतिन की भारत यात्रा: व्यापार और Su-57 फाइटर जेट्स, क्या होगा चर्चा का विषय?

2.3kViews
1860 Shares

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दो दिवसीय भारत यात्रा पर आज पहुंच रहे हैं। राष्ट्रपति पुतिन का ये दौरा कई मायनों में अहम रहने वाला है। जानकारी के अनुसार, पुतिन भारत की धरती पर करीब 28 घंटे का वक्त व्यतीत करेंगे। ऐसे में इस दौरान दोनों देशों के बीच कई अहम समझौतों पर बात बनने की संभावना है।

दरअसल, पीएम मोदी गुरुवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के लिए एक प्राइवेट डिनर होस्ट करेंगे। माना जा रहा है कि जिस तरह जुलाई, 2024 में मास्को से बाहर अपने निवास स्थान नोवो-ओगारयोवो में राष्ट्रपति पुतिन ने पीएम मोदी के साथ तकरीबन चार घंटे एकांत में बिताया था, कुछ वैसा ही माहौल गुरुवार को भारतीय प्रधानमंत्री के आधिकारिक निवास स्थान पर होगा।

कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे पुतिन

शुक्रवार को पीएम मोदी और रूस के राष्ट्रपति दिल्ली स्थित भारत मंडपम में भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे और दोनों नेता इस कार्यक्रम को संबोधित भी करेंगे। शुक्रवार को मोदी और पुतिन के बीच होने वाली समिट मीटिंग का फोकस रक्षा संबंधों को बढ़ाना, भारत-रूस व्यापार को बाहरी दबाव से बचाना और छोटे मॉड्यूलर रिएक्टरों में सहयोग की संभावनाएं रहने की संभावना है।

अमेरिका से तनाव के बीच रूसी राष्ट्रपति की भारत यात्रा

गौरतलब है कि रूस के राष्ट्रपति का भारत दौरा ऐसे समय पर हो रहा है, जब अमेरिका ने भारत से आयात होने वाले सामानों पर 50 प्रतिशत का भारी टैरिफ लगाया है। इसमें रूसी कच्चा तेल खरीदने पर 25 प्रतिशत लेवी भी शामिल है। अमेरिका के टैरिफ वाले फैसले के कारण भारत-अमेरिका संबंध शायद पिछले दो दशकों में सबसे बुरे दौर से गुजर रहे हैं। बताया जा रहा है कि समिट में भारत के रूस से कच्चे तेल की खरीद पर अमेरिकी बैन के असर पर चर्चा होने की संभावना है।

रूसी राष्ट्रपति भारत में रहेंगे 28 घंटे, पूरा शेड्यूल

  • गुरुवार शाम 4.30 बजे रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दिल्ली पहुंचेंगे।
  • पुतिन का स्पेशल विमान दिल्ली हवाई अ पर लैंड करेगा।
  • गुरुवार रात में पीएम मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन के लिए एक प्राइवेट डिनर होस्ट करेंगे।
  • शुक्रवार सुबह रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन राजघाट भी जाएंगे।
  • शुक्रवार को पुतिन इंडिया-रूस बिजनेस फोरम में हिस्सा लेंगे।
  • इस फोरम को पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन संबोधित करेंगे।
  • शुक्रवार को ही पुतिन रूसी सरकारी ब्रॉडकास्टर का नया इंडिया चैनल लॉन्च करेंगे।
  • इसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा उनके (पुतिन) सम्मान में रखे गए सरकारी भोज में शामिल होंगे।
  • राष्ट्रपति पुतिन के शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे भारत छोड़ने की उम्मीद है।
  • पीएम मोदी समिट की जगह हैदराबाद हाउस में रूसी नेता और उनके डेलीगेशन के लिए एक वर्किंग लंच भी होस्ट करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *