दिल्ली से प्रयागराज जा रहे बाइक सवार नींद की झपकी आने से हादसे का हुए शि‍कार, एक की मौत; एक घायल

2.8kViews
1273 Shares

पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के किमी 70.8 स्थित पारा गांव के पास बुधवार की रात बाइक सवार को नींद आ गई, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराते हुए नीचे गिर गई। हादसे में बाइक चला रहे कौशांबी के चरवा स्थित बालीपुर टाटा निवासी आशीष घायल हो गए। वहीं पीछे बैठे बृजेश कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, दोनों बाइक सवार दिल्ली से प्रयागराज जा रहे थे। दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंचे यूपीडा के सुरक्षा दल द्वारा घायलों को एंबुलेंस से अयोध्या स्थित सरसवा कुमारगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान बृजेश की मौत हो गई।आशीष के पैर में चोट आने के कारण उसका इलाज चल रहा है। सहायक सुरक्षा अधिकारी बृजपाल कनौजिया ने बताया कि क्षतिग्रस्त बाइक को हलियापुर टोल प्लाजा पर पहुंचा कर यातायात बहाल करा दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *