राहुल गांधी और तेजस्‍वी यादव की ये USP है, मंत्री ने बताया, बोले-वे त‍िलम‍िलाए हुए हैं

2.0kViews
1825 Shares

 बिहार विधानसभा के सत्र से नेता प्रत‍िपक्ष तेजस्‍वी यादव लगातार दूसरे दिन अनुपस्‍थ‍ित रहे। इस बीच गुरुवार को राजद विधायकों ने सदन का बायकॉट कर दिया। इस पर सत्‍ता पक्ष ने जमकर हमला बोला है।

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) के पुत्र व बिहार सरकार के मंत्री संतोष कुमार सुमन ने विपक्ष को आड़े हाथ लिया। उन्‍होंने कहा- विपक्ष सुनना नहीं चाहता। सिर्फ विवाद खड़ा करना उनका काम है।

बुलडोजर पर गलत परसेप्‍शन बना रहा विपक्ष

आज भी उनके पास कुछ नहीं था तो सदन से बाहर हो गए। राज्‍य भर में बुलडोजर एक्‍शन पर विपक्ष के सवाल पर उन्‍होंने कहा क‍ि कानूनी प्रक्रिया है। बस बुलडोजर एक्‍शन पर विपक्ष गलत तरीके से परसेप्‍शन बना रहा है।

सरकार सही से काम कर रही है। जनता ने हमें इतना बड़ा जनादेश दिया है। जबक‍ि उन्‍हें जनता ने नकार दिया है, इसल‍िए त‍िलम‍िलाए हुए हैं।

इस क्रम में तेजस्‍वी यादव (Tejashwi Yadav) की गैरहाजिरी की बाबत पूछे जाने पर उन्‍होंने कहा कि यह नई बात थोड़े है। वे तो हमेशा गायब रहते हैं। राहुल गांधी और तेजस्‍वी यादव की यूएसपी है कि चुनाव के समय आएंगे और कहां गायब हो जाएंगे कुछ पता नहीं।

वे शॉक से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं

इधर ग्रामीण कार्य विभाग के मंत्री अशोक चौधरी ने भी विपक्ष के वाकआउट पर टिप्‍पणी की। उन्‍होंने कहा कि उनलोगों की इच्‍छा ही नहीं है। उनके नेता भी भागे हुए हैं। इसलिए उनलोगों के पास एक बहाना था, इसलिए भाग गए और ठीकरा हम पर फोड़ रहे हैं।

दरअसल वे अभी शॉक से निकल नहीं पा रहे हैं। जनता ऐसा मैंडेट दे दी है कि वे शॉक्‍ड हैं। कैसे ब‍िहार चलेगा, क्‍या होगा, इन बातों को फेस नहीं करना चाह रहे हैं। रुकते, बोलेते, कौन मना क‍िया। उनके पास मुद्दा ही नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *