बच्चों के लिए घर पर बनाएं टेस्टी और हेल्दी पोहा नगेट्स, बनाने के लिए फॉलो करें रेसिपी

3.1kViews
1489 Shares

कितने लोगों के लिए : 2

सामग्री :

 

  • 1 चम्मच बारीक कटी हरी मिर्च
  • 2 चम्मच धनिया
  • 1 चम्मच अजवायन
  • स्वादानुसार नमक
  • 1 चम्मच जीरा पाउडर
  • तलने के लिए तेल
  • 1/2 कप ब्रेड क्रम्ब्स
  • 1 कप पोहा
  • 3 आलू उबले हुए
  • 3 बड़े चम्मच बेसन
  • 1 बड़ा चम्मच कॉर्नफ्लोर
  • 1 छोटा चम्मच चिली फ्लेक्स
  • 1 छोटा चम्मच लहसुन

 

विधि :

 

  • सबसे पहले पोहा को धोकर कुछ सेकेंड के लिए भिगो दें, फिर छलनी में छानकर अलग रख लें।
  • अब एक बाउल में मसले हुए उबले आलू लें और इसमें पोहा, बेसन, कॉर्नफ्लोर, नमक, जीरा पाउडर, चिली फ्लेक्स, ऑरिगैनो, हरी मिर्च, लहसुन और हरा धनिया मिलाएं।
  • इसका बाद सभी चीजों को एक साथ मिलाएं और नगेट्स का आकार दें।
  • अब इन्हें ब्रेड क्रम्ब्स में लपेटकर एक तरफ रख लें।
  • जब तेल गर्म करें और उसमें सभी नगेट्स को सुनहरा क्रिस्पी होने तक तलें
  • गरमागरम पोहा नगेट्स को केचप या हरी चटनी के साथ सर्व करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *