जय गुरुदेव के अनुयायियों की बस डिवाइडर से टकराई, एक श्रद्धालु की मौत

1644 Shares

 मथुरा से जय गुरुदेव के अनुयायियों को लेकर लखीमपुर जा रही निजी बस बुधवार सुबह कांट के अकर्रा रसूलपुर गांव के पास डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में चहलुआ गांव निवासी भगौती प्रसाद की मृत्यु हो गई। जबकि आठ घायल हो गए, जिन्हें मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया।

चालक को झपकी आने की संभावना

आशंका जताई जा रही है चालक को झपकी आने की वजह से हादसा हुआ है। गांव से लखीमपुर के चहलुआ गांव से 40 लोग मथुरा में जयगुरुदेव के सत्संग में शामिल होने गए थे। बुधवार सुबह वापस जा रहे थे। हादसे के बाद चालक भाग गया। उसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *