नए साल पर आस्था का सैलाब, देशभर के मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

2.0kViews
1655 Shares

 नए साल 2026 का पहला दिन पूरे देश में भक्ति और उत्साह से भरा है। लोग पार्टी और जश्न की जगह मंदिरों का रुख कर रहे हैं। सुबह से ही प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी हैं।

हर कोई नए साल की शुरुआत भगवान के दर्शन और पूजा से करना चाहता है। ठंड के बावजूद आस्था का यह जोश देखते ही बनता था। लोग परिवार के साथ आए, प्रार्थना की और आने वाले साल के लिए सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं। दिल्ली से मुंबई और उज्जैन से वाराणसी तक, हर जगह मंदिरों में भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा।

दिल्ली के मंदिरों में भक्तों की भीड़

दिल्ली में झंडेवालान मंदिर और कालकाजी मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालु पहुंचने लगे। झंडेवालान मंदिर में मां दुर्गा के दर्शन के लिए लोग लाइन में खड़े होकर इंतजार करते दिखे हैं। इसी तरह कालकाजी मंदिर में भी भक्तों ने देवी के सामने सिर झुकाकर नए साल की खुशियां मांगी है। लोधी रोड स्थित साई बाबा मंदिर में भी सुबह की आरती में काफी लोग शामिल हुए।

मुंबई में सिद्धिविनायक मंदिर रहा केंद्र

मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर में नए साल के पहले दिन हजारों श्रद्धालु जुटे। गणपति बप्पा के दर्शन के लिए लोग रात से ही लाइन लगाने लगे थे। मंदिर ट्रस्ट ने विशेष इंतजाम किए हैं, ताकि भीड़ को संभाला जा सके।

सुबह की पहली आरती में शामिल होने वालों की संख्या बहुत ज्यादा थी। भक्तों ने प्रसाद चढ़ाया, घंटियां बजाईं और मनोकामनाएं पूरी होने की प्रार्थना की। कई लोग तो दूर-दूर से आए थे, सिर्फ इसलिए कि नए साल की शुरुआत बप्पा के आशीर्वाद से हो।

उज्जैन में महाकालेश्वर की भस्म आरती

मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर में सुबह की भस्म आरती का नजारा अद्भुत है। हजारों भक्त बाबा महाकाल के दर्शन के लिए जुटे हैं। भस्म आरती के दौरान मंदिर में पूरा वातावरण भक्ति से भर गया है। लोग दूर से आए हैं, ताकि नए साल की शुरुआत महाकाल के चरणों में करें। मंदिर प्रशासन ने भीड़ को देखते हुए सभी जरूरी व्यवस्थाएं की हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *