शव को ध्यान से देखने पर पुलिस ने पाया कि चेहरे पर कुछ खरोंच के निशान हैं। पुलिस ने क्राइम और फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। पूछताछ करने पर विरेंद्र कुमार ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि शराब पीने का विरोध करने पर उनके बीच झगड़ा हो गया था। इसी दौरान उसने कोहनी से गला घोंट कर उसकी हत्या कर दी।