चलते-चलते सड़क पर गिरे और पल भर में थम गईं सांसें, सर्दी बढ़ने ही हार्ट अटैक के केस बढ़े; एटा में महिला सहित दो की मौत

2.6kViews
1243 Shares

वर्तमान समय में अचानक मौतों के बढ़ते मामलों ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। सोमवार की सुबह आगरा रोड पर एक दर्दनाक घटना उस समय सामने आई, जब लगभग साढ़े नौ बजे एक बुजुर्ग पैदल ही बस स्टैंड की ओर अखबार लेने जा रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वह सामान्य रूप से चल रहे थे, तभी अचानक सड़क पर ही लड़खड़ाकर गिर पड़े। आसपास के लोगों ने तुरंत उन्हें संभाला और स्वजन को सूचना दी। परिजन आनन-फानन में बुजुर्ग को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लेकर पहुंचे, लेकिन डाक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *