Realme जल्द ही अपना एक और नया फोन लॉन्च करने जा रहा है जिसे कंपनी Realme P4x 5G के नाम से इस हफ्ते के आखिर में लॉन्च करेगी। इस नए फोन के ऑफिशियल लॉन्च से ठीक पहले रिपोर्ट्स में Realme P-सीरीज डिवाइस की कीमत, रैम और स्टोरेज डिटेल्स सामने आ गई है। डिवाइस में 8GB तक रैम और 256GB तक ऑनबोर्ड स्टोरेज मिलती है। साथ ही इस डिवाइस में MediaTek Dimensity 7400 Ultra चिपसेट देखने को मिलने वाला है। इसके अलावा फोन में 7,000mAh की बड़ी बैटरी होने वाली है। चलिए पहले जानें फोन की कीमत कितनी हो सकती है…
Realme P4x 5G की संभावित कीमत
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर टिपस्टर अभिषेक यादव (@yabhishekhd) ने एक पोस्ट करते हुए बताया है कि Realme P4x 5G की कीमत 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट के लिए 15,999 रुपये तक हो सकती है।

