बिहार में बालिकाओं की शिक्षा को मजबूत करने की दिशा में BC & EBC Welfare Department ने नई पहल की है। समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर में संचालित OBC गर्ल्स +2 रेसिडेंशियल हाई स्कूल को अब बेगूसराय जिले के बखरी में अत्याधुनिक और पूर्ण सुविधायुक्त नए परिसर में स्थानांतरित किया जाएगा।
इस स्कूल का उद्देश्य केवल अकादमिक शिक्षा तक सीमित नहीं है। यह बालिकाओं के सामाजिक समानता, सुरक्षा और सशक्तिकरण का भी मजबूत मंच बनेगा। विभाग के अनुसार, आगामी एक माह के भीतर यह स्थानांतरण पूरा कर लिया जाएगा।
बखरी स्थित नए परिसर में आधुनिक कक्षाएं, आवासीय सुविधा और अन्य जरूरी संसाधन उपलब्ध होंगे, जिससे छात्राओं को शिक्षा और विकास के समान अवसर मिल सकेंगे।

