प्रेमी की हत्या के आरोप में प्रेमिका और उसकी मां गिरफ्तार, 6 पर केस दर्ज

2.4kViews
1644 Shares

कोंच के ददरेजी गांव में संजय हत्याकांड में छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इसमें पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कांड के आरोपित मां- बेटी को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया। वहीं, घटना के बाद जहां मृतक के माता-पिता व परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है।

जानकारी हो कि गुरूवार की सुबह टिकारी थाना क्षेत्र के 22 वर्षीय पुत्र संजय कुमार को ग्राम विजहरा के एक लड़की से प्रेम प्रसंग मामले में स्वजनों द्वारा बुलाकर बधार में पैर बांधकर बांह व सिर में गोली मारकर कर घायल कर दिया गया था। जिसे गोली की आवाज सुनकर धन कटनी में लगे किसानों के दौड़ने पर बदमाशों ने छोड़कर भाग खड़ा हुआ।

इलाज के क्रम में संजय की मौत

पुलिस की सूचना व ग्रामीणों के सहयोग से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। जहां से चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कालेज गया रेफर कर दिया गया था। इलाज के क्रम में संजय की मौत हो गई।

मृतक संजय के भाई नवल कुमार जो ददरेजी बाजार में ही मोटरसाइकिल के दुकान किए हुए हैं और भाई व अपने परिवार के साथ ददरेजी बाजार में ही रहता है। नवल कुमार ने भाई के हत्या मामले में एक ही परिवार के छह लोगों को नामजद आरोपित बनाया है।

इसमें योगेन्द्र यादव उर्फ योगी, पुत्र आलोक कुमार, पुत्री रेखा कुमारी, दामाद राकेश यादव व शैलेश यादव का नाम शामिल है।

एक माह पूर्व लड़की को लेकर भागा था संजय

यहां बता दें कि संजय कुमार एक माह पूर्व अपनी प्रेमिका को लेकर दूसरे जगह पर भाग गया था। पारिवारिक दबाव में किसी प्रकार 15 दिनों के बाद लड़की के साथ लेकर ददरेजी आ गया था। जहां से लड़की के स्वजनों ने स्थानीय थाना में मामला दर्ज नहीं कराया था।

थानाध्यक्ष सुदेह कुमार ने कहा कि संजय के भाई के निशानदेही व लिखित आवेदन के उपरांत कोंच थाना कांड संख्या 545/25 दर्ज कर लिया गया है। गांव में छापेमारी कर मां माधुरी देवी व बेटी रेखा कुमारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। शेष नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *