एक मैथ्स टीचर ने साबित कर दिया कि क्लासरूम में सिर्फ फॉर्मूले ही नहीं, दिल भी जीते जा सकते हैं। दिल्ली के एक स्कूल में मैथ्स टीचर नरेश कौशिक इंटरनेट सुपरस्टार बन गए हैं। उनकी फेयरवेल पार्टी में फिल्म “तेरी बातें में ऐसा उलझा जिया” का हुक स्टेप वाला उनका स्टाइलिश डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
स्टेज पर उनके कॉन्फिडेंट, परफेक्ट स्टेप्स, मुस्कान और एनर्जी के लिए स्टूडेंट्स ने खड़े होकर तालियां बजाईं। वीडियो में स्टूडेंट्स की चीयर्स और जोरदार तालियां साफ सुनाई दे रही हैं।
कमेंट सेक्शन में हंसी की बौछार
वीडियो अभी भी वायरल हो रहा है, हर मिनट नए कमेंट्स आ रहे हैं। सच में, नरेश सर ने सिर्फ एक वीडियो से पूरे इंटरनेट का दिल जीत लिया है। एक ही वीडियो ने नरेश कौशिक को रातोंरात इंटरनेट का फेवरेट टीचर बना दिया।

