मीरजापुर: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत और चार घायल

1272 Shares

मड़िहान के भांवा बाजार के पास शनिवार सुबह छह बजे तेज रफ्तार ट्रक ने एक ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में शंकर और उनके छोटे भाई के बेटे 15 साल के संदीप की मौके पर मौत हो गई और चार गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को मड़िहान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर

मटिहानी गांव निवासी परिवार सोनभद्र के घोरावल के धनवाल गांव में बेटी के घर बधाव (पुत्र जन्म की खुशी में भेंट) देने गया था। शनिवार सुबह लौटते समय भांवा बाजार के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने ओवरटेक करने के प्रयास में ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग गया। पुलिस सीसीटीवी आदि की मदद से उसकी तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *