फतेहपुर में पुलिस अफसरों के सीयूजी नंबर बंद मिले, SP ने 10 एसओ और 18 दारोगाओं से मांगा जवाब

 जनता की मुसीबत में पुलिस हर पल मददगार रहे इसके लिए शासन सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। थाना के दारोगाओं से लेकर चौकी प्रभारियों को एक नहीं दो सीयूजी नंबरों की उपलब्धता कराई गई फिर भी लापरवाही सामने आई।

एसपी के निर्देश पर सीओ प्रगति यादव ने फोन उठाए जाने की परीक्षा लिया तो 10 एसओ व 18 दारोगा फेल हो गये। किसी का नंबर बंद मिला तो किसी के फोन में घंटी जाती रही उठा ही नहीं। सीओ सिटी की रिपोर्ट पर एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने सभी से स्पष्टीकरण मांगा है।

आम जनमानस की शिकायत थी कि एसओ व चौकी प्रभारियों के फोन नंबर रिसीव नहीं होते हैं।जिस पर एसपी ने कभी कभी नेटवर्क खराब होने की वजह से एसओ व दारोगाओं को दूसरा सिम भी मुहैया कराया था। इसके बाद सीओ लाइन प्रगति यादव को जांच के निर्देश दिए थे।

जिस पर सीओ ने आकस्मिक काल कर जांच कराई। जिसमें खखरेडू एसओ विद्याप्रकाश सिंह, धाता एसओ अरविंद राय,सुल्तानपुर घोष प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह,कल्यानपुर एसओ सुमित देव पांडेय,ललौली प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार राय का सीयूजी बंद मिला।असोथर प्रभारी निरीक्षक श्यामसुंदर लाल श्रीवास्तव व राधानगर थाना प्रभारी श्यामसुंदर श्रीवास्तव का सीयूजी रिसीव नहीं हुआ।

सदर कोतवाली इंस्पेक्टर हेमंन्त कुमार मिश्रा, मलवां प्रभारी निरीक्षक राजीव मिश्र , जाफरगंज प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार शुक्ला के सीयूजी नेटवर्क के बाहर रहे।

इसी प्रकार आरटीओ चौकी प्रभारी, सदर अस्पताल चौकी प्रभररी, ज्वालागंज, लोधीगंज, रेडइया, चौकी औद्योगिक, असनी चौकी, महिला चौकी मंदिर, विजयीपुर चौकी, चंदापुर नरौली चौकी, अफोई चौकी, किशुनपुर चौकी, अमौली, सठिगवां, दफसौरा, बहुआ, दतौली, छिवलहा, जयरामनगर, बिंदकी कस्बा चौकी, जोनिहां, देवमई, मुसाफा चौकी प्रभारियों के सीयूजी बंद मिले। कचेहरी व सहिली चौकी प्रभारियों का सीयूजी रिसीव नहीं हुआ जबकि मड़ौली पहाड़पुर, महिला पुलिस परामर्श केंद्र चौकी व नौबस्ता चौकी अमान्य व नेटवर्क के बाहर रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *