समुद्र में चार महिलाओं की डूबने से मौत, मुख्यमंत्री ने की मुआवजे की घोषणा

3.0kViews
1535 Shares

तमिलनाडु में तिरुवल्लूर जिले के उत्तरी उपनगर एन्नोर के पास पेरियाकुप्पम तट पर शुक्रवार को अपराह्न में चार महिलाएं समुद्र में डूब गयीं। मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने उनकी मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है और उनके परिवारों को तीन-तीन लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है।

पुलिस ने बताया कि पीड़ति जिले के श्रीलंका पुनर्वास शिविर में रह रही थीं और हादसे के समय नहाने के लिए समुद्र तट पर गयी थीं। मृतकों की पहचान देवकी (29), भवानी (19), शालिनी (18) और गायत्री (28) के रूप में हुई है।

स्टालिन ने महिलाओं की मौत पर शोक और उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। साथ ही उन्होंने पीड़तिों के परिजनों को तीन-तीन लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की। स्टालिन ने शुक्रवार को देर रात एक बयान में कहा कि यह सहायता राशि मुख्यमंत्री जन राहत कोष से घोषित की गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *