भारत में प्रजनन दर में गिरावट, जनसंख्या 2080 तक स्थिर हो जाएगी : आइएएसपी

2.4kViews
1708 Shares

भारत में कुल प्रजनन दर (टीएफआर) में गिरावट के कारण वर्ष 2080 तक देश की आबादी 1.8 या 1.9 अरब पर स्थिर होने की उम्मीद है। वर्तमान में टीएफआर 1.9 है, जो प्रतिस्थापन स्तर से कम है।

भारत तेजी से जनसांख्यिकीय परिवर्तन से गुजर रहा है, जहां पिछले दो दशकों में जन्म दर में तीव्र गिरावट आई है। भारतीय जनसंख्या अध्ययन संघ (आइएएसपी) के महासचिव अनिल चंद्रन ने कहा कि साल 2000 में हमारी कुल प्रजनन दर 3.5 थी और आज यह 1.9 है। यह एक बड़ी गिरावट है।

भारत की जनसंख्या चरम स्तर पर पहुंचने की उम्मीद

उन्होंने कहा कि भारत की जनसंख्या 2080 तक 1.8 या 1.9 अरब के स्तर पर चरम पर पहुंचने की उम्मीद है, जब वृद्धि स्थिर हो जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *