9 साल से फरार NDPS मामले में आरोपी गिरफ्तार, मुस्तफा के खिलाफ दिल्ली में 15 मुकदमे दर्ज

2.8kViews
1051 Shares

राजस्थान के कोटा में एनडीपीएस के मामले में नौ साल से फरार आरोपी मिंटु उर्फ मुस्तफा को क्राइम ब्रांच ने दिल्ली में वाहन चोरी के एक मामले में गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ दिल्ली में पहले के 15 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

पुलिस के अनुसार, कोटा के मामले में उसे भगोड़ा घोषित कर दिया गया था। 15 सितंबर को लक्ष्मी नगर में वाहन चोरी के मामले में वह वांछित था।

डीसीपी हर्ष इंदौरा के मुताबिक मिंटू, वेस्ट सागरपुर का रहने वाला है। 15 फरवरी 2017 को दिल्ली कैंट के रहने वाले आकाश को जीआरपी कोटा ने कोटा रेलवे स्टेशन पर गिरफ्तार किया था। तलाशी के दौरान उसके बैग से 300 ग्राम हेरोइन बरामद हुई थी।

वहीं, जांच के दौरान उसने मिंटू से हेरोइन खरीदने की बात कही थी। जिसके बाद उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया गया था। कुछ समय बाद वहां की कोर्ट ने उसे भगोड़ा भी घोषित कर दिया था। उसके बाद से वह गिरफ्तारी से बच रहा था।

आकाश के खिलाफ चार्जशीट भी दायर की गई, उसे उस केस में दोषी ठहरा गया। कोटा की स्पेशल जज माधवी सिंह दिनकर की कोर्ट ने उसे 15 साल कैद और 1.50 लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *