पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना यात्री सुविधा व ट्रेनों के समयबद्ध परिचालन पर पूरा जोर दिए हैं। उन्होंने मंडल के अधिकारी व कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिया है कि अगर इसमें लापरवाही हुई तो कार्रवाई तय है। इसी क्रम में गुरुवार की रात लगभग 11:10 पर वो बिना किसी को बताए डीडीयू जंक्शन पहुंच गए।
इसके बाद उन्होंने प्लेटफार्म तीन पर डाउन की 12398 महाबोधि एक्सप्रेस के इंजन में खड़े हो गए। महाबोधि रात्रि 11:25 पर जंक्शन से खुल गई। वो रात लगभग 12:49 सासाराम स्टेशन पर पहुंची। इस दौरान डीआरएम ने वेटिंग हॉल आरक्षण बिल्डिंग, यातायात व सुरक्षा से संबंधित गतिविधियों की रियल टाइम मॉनिटरिंग की।

