कोर्ट में भूमि के स्वामित्व संबंधी रिपोर्ट भी तहसील से प्राप्त नहीं हुई है। न ही लोक निर्माण विभाग की ओर से ओवरब्रिज निर्माण की अवधि व मजार से संबंधित रिपोर्ट उपलब्ध कराई गई है। कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के जिला मंत्री जयप्रकाश मिश्र ने बताया कि वरिष्ठ अधिवक्ता बृज किशोर सिंह के निधन के कारण कोर्ट नहीं चली है।