मुरादाबाद में किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म: वीडियो भी बनाया, आरोपितों की गिरफ्तारी में जुटी पुलिस

2.1kViews
1509 Shares

मूंढापांडे क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के साथ दो दोस्तों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। साथ ही मोबाइल से अश्लील वीडियो बना ली। शिकायत करने पर वीडियो प्रसारित करने की धमकी दी। पुलिस ने शिकायती पत्र के आधार पर सुमित समेत दो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

 पुलिस ने दो आरोपितों के खिलाफ दर्ज की प्राथमिकी

गांव निवासी किशोरी के पिता ने दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि 16 वर्षीय बेटी को 23 नवंबर की रात करीब नौ बजे सुमित नाम का युवक बहाने से खाली पड़े मकान में ले गया जहां आरोपित सुमित का एक अन्य साथी भी मौजूद था। आरोप है कि दोनों ने किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

आरोपित ने वीडियो बना लिया

पिता ने आरोप लगाया कि सामूहिक दुष्कर्म दौरान आरोपितों ने वीडियो भी बना लिया। जिसे प्रसारित करने की धमकी देकर भगा दिया। बाद में किशोरी ने इस मामले की जानकारी अपने स्वजन को दी।

इंस्पेक्टर मोहित चौधरी ने बताया कि एक को नामजद करते हुए दो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपितों की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *