सिद्धार्थनगर में 6.30 करोड़ की लागत से बनेगी योगमाया मंदिर की सड़क, धर्माथ कार्य योजना में होगा चौड़ीकरण

3.1kViews
1598 Shares

 जोगिया ब्लाक के योगमाया मंदिर जाने वाली सड़क अब निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। शासन ने इसके निर्माण की अनुमति प्रदान कर दी है। धन भी अवमुक्त कर दिया है। 1.60 किमी लंबी सड़क का 6.30 करोड़ रुपये की लागत से चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण का कार्य कराया जाएगा।

जोगिया ब्लाक क्षेत्र में स्थित योगमाया मंदिर की क्षेत्रीय श्रद्धालुओं में मान्यता है। यहां पर श्रद्धालु मुंडन संस्कार और अन्य कई धर्माथ कार्यों को संपन्न कराते हैं। नवरात्र में यहां पर दूर-दूर से श्रद्धालु दर्शन-पूजन कार्य के लिए आते हैं। सदर विधायनसभा के विधायक श्यामधनी राही ने इस परियोजना को शासन में दिया।

शासन ने इसे धर्माथ कार्य योजना में सम्मिलित करते हुए धन की व्यवस्था की। इस सड़क के बनने से श्रद्धालुओं के साथ करीब एक दर्जन गांव के ग्रामीणों को भी लाभ मिलेगा। शासन ने इस योजना में प्रदेश की कुल 11 सड़कों के निर्माण को स्वीकृति प्रदान की है।

अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड कमल किशोर ने कहा कि शासन ने सड़क के निर्माण की स्वीकृति प्रदान की है। धन का भी आवंटन किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *