हिमालय में बर्फबारी का असर; शाम होते ही बढ़ी सिहरन, सुबह में छाने लगा कोहरा

2.6kViews
1548 Shares

 नवंबर के आखिर में भागलपुर का मौसम अचानक बदलने लगा है। शाम होते ही सिहरन महसूस होने लगी है जबकि रात में ठंडक बढ़ गया है। सुबह–सुबह सड़कों पर घना कोहरा छाने लगा है। दृश्यता कम होने से लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है।

हल्की धूप निकलने के बावजूद वातावरण में ठंडक देर तक बनी रहती है। दोपहर में गुनगुनी धूप सुहाना लगता है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि हिमालय में बर्फबारी तेज होने और साइबेरियन हवाओं के सक्रिय होने का सीधा असर भागलपुर और आसपास के इलाकों पर पड़ना आरंभ हो गया है। अगले कुछ दिनों में तापमान और गिर सकता है।

भागलपुर सहित प्रदेश में ठंड बढ़ती जा रही है। मौसम सेवा केंद्र पटना के अनुसार 10 जिलों में कोहरा अलर्ट, तापमान में गिरावट होने की बात कही गई है।

बिहार के अधिकांश हिस्सों में ठंड इस बार धीरे नहीं बढ़ी, बल्कि अचानक तीखी हो गई। पछुआ हवा और घने कोहरे ने राज्य में दिसंबर जैसी ठिठुरन पैदा कर दी।

कैमूर में सोमवार की रात पारा 9.9डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो इस महीने के औसत से काफी नीचे है। गया में सुबह–सुबह विजिबिलिटी घटकर पांच सौ मीटर रह गई। उत्तर और पूर्वी बिहार में तो सड़कें धुंध की मोटी चादर में ढकी दिखीं, जिससे ट्रकों और बसों की रफ्तार धीमी हो गई और दुर्घटना की आशंका बढ़ी।

पछुआ हवा का असर उत्तर बिहार में 72 घंटों में और गिरावट की संभावना मौसम विभाग ने किया है। मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर-पश्चिमी हवा का दबाव बढ़ने से रात का तापमान तेजी से गिर रहा है।

पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीवान, गोपालगंज और सारण में अगले तीन दिनों में तापमान 1–3 डिग्री सेल्सियस तक घट सकता है। दिन में सूरज निकलने पर राहत मिलेगी।

मौसम सेवा केंद्र ने भागलपुर सहित 10 जिलों में हल्के से मध्यम कोहरे का अलर्ट जारी किया है। इनमें कैमूर, सासाराम, सीतामढ़ी, अररिया, किशनगंज, सुपौल, औरंगाबाद, पश्चिम चंपारण और पूर्वी चंपारण शामिल हैं। देर रात और तड़के दृश्यता कम रहेगी।

कहता है बीएयू का मौसम विभाग

बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर के मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार भागलपुर में हवा की गति बढ़ने वाली है जिससे ठंड ज्यादा लगेगा। मंगलवार को अधिकतम तापमान एक डिग्री घटते हुए 26.5 डिग्री सेल्सियस से घटकर 25.6 डिग्री सेल्सियस हो गया, जबकि न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस है। हवा मौन है।

93 प्रतिशत आद्रता के साथ महज 1.4 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पश्चिमी हवा चल रही है। कोहरा बढ़ेगा। हवा की गति भी बढ़ेगी। ठंड बढ़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *