सोना चमका तो औंधे मुंह गिरी चांदी, एक झटके में 4700 रुपए हुई सस्ती; क्यों आ रहा उतार-चढ़ाव?

2.3kViews
1614 Shares

 देश में शुक्रवार, 21 नवंबर को गोल्ड की कीमतों में मामूली बढ़त देखी गई। जबकि चांदी में 4700 रुपए की भारी गिरावट देखी गई। यह उतार-चढ़ाव आईबीजेए पर दिखाई दिया। लेकिन दिल्ली में सोना-चांदी दोनों में कमी दर्ज हुई। ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार, दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड 600 रुपए टूटकर 1,26,100 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। चांदी का हाल इससे भी बुरा रहा। यह 2,000 गिरकर 1,56,000 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि वैश्विक आर्थिक संकेत कमजोर पड़ने से कीमती धातुओं पर दबाव बढ़ा है।

MCX पर कैसी रही चाल? (Gold Silver Price on MCX)

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर 5 दिसंबर एक्सपायरी वाला गोल्ड खबर लिखे जाने तक 996 रुपए बढ़कर 1,23,723 रुपए (Gold Price Today) पर ट्रेड कर रहा था। ट्रेडिंग के दौरान इसका हाई लेवल 1,24,151 रुपए और लो लेवल 1,21,546 रुपए रहा। पिछले कारोबारी दिन इसकी कीमत 1,22,727 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। वहीं चांदी में 1400 रुपए की गिरावट दर्ज हुई। रात 9.45 बजे तक चांदी 1,51,751 रुपए पर ट्रेड (Silver Price Today)कर रही थी। इस दौरान चांदी का हाई लेवल 1,53,810 रुपए और लो लेवल 1,50,350 रुपए प्रति किलोग्राम रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *