लव स्टोरी थ्रिलर के तौर पर आनंद की तेरे इश्क में ने भी जनता का दिल जीत लिया है और कमाई के मामले में बॉक्स ऑफिस पर ये मूवी शानदार परफॉर्मेंस दे रही है। आलम ये है कि वीकडे में भी इसके कलेक्शन की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। इसका अंदाजा आप तेरे इश्क में के रिलीज के पांचवें दिन के बिजनेस से आसानी से लगा सकते हैं।
पांचवें दिन तेरे इश्क में का कलेक्शन
ओपनिंग वीकेंड बीतने के बाद ज्यादातर मूवीज की कमाई की रफ्तार धीमी पड़ने लगती है। लेकिन तेरे इश्क में के मामले में ऐसा देखने को नहीं मिल रहा है। वीकडे में भी धनुष की ये फिल्म अच्छा काराबोर करती हुई आगे की तरफ बढ़ रही है। गौर किया जाए तेरे इश्क में के रिलीज के पांचवें दिन की कमाई की तरफ तो सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार इस रोमांटिक ड्रामा मूवी ने मंगलवार को करीब 10 करोड़ का कारोबार किया है, जो सोमवार की तुलना में अधिक है।
वर्किंग डे में किसी भी फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में उछाल आना अपने आप में बड़ी उपलब्धि है। पांचवें दिन के बिजनेस को जोड़ दिया जाए तो अब तेरे इश्क में का नेटबॉक्स ऑफिस बिजनेस 70 करोड़ के पार पहुंच गया है, जिसके चलते तेरे इश्क में के हिट होने के चांसेस को और बढ़ा रहा है। कुल मिलाकर कहा जाए तो ये फिल्म क्रिटिक्स और दर्शकों की उम्मीदों पर पूरी तरह से खरी उतरी है। यही कारण है, जो ये बंपर कमाई कर रही है।
तेरे इश्क में कलेक्शन ग्राफ
- पहला दिन-16 करोड़
- दूसरा दिन- 17 करोड़
- तीसरा दिन- 19 करोड़
- चौथा दिन- 8.75 करोड़
- पांचवां दिन- 10 करोड़
- नेट कलेक्शन– 70.75 करोड़
इस तरह से रिलीज के पहले दिन से लेकर अब तक तेरे इश्क में ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कमाई का सिलसिला बरकरार रखा है। अगर इसी लय के साथ ये मूवी आने वाली दिनों में कलेक्शन करती रही तो जल्द ही 100 करोड़ के आंकड़े के नजदीक पहुंच जाएगी।

