क्या है सरकार का वो फैसला, जिसके चलते टाटा स्टील समेत लोहा बनाने वाली कंपनियों के शेयरों में आई गिरावट

2.6kViews
1335 Shares

शेयर बाजार में तेजी के बाद फिर से गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है और स्टील सेक्टर के शेयरों में बड़ा दबाव देखने को मिल रहा है। दरअसल, सरकार ने चुनिंदा स्टील और स्टेनलेस स्टील ग्रेड के लिए अनिवार्य गुणवत्ता नियंत्रण आदेशों पर छूट बढ़ा दी है, जिसके बाद निफ्टी मेटल इंडेक्स में 1.4 प्रतिशत गिर गया। निफ्टी मेटल इंडेक्स में 1.4 प्रतिशत गिर गया। सरकार के इस फैसले से देश में और अधिक आयात हो सकता है और घरेलू स्टील की कीमतों पर दबाव पड़ सकता है, इसलिए SAIL, टाटा स्टील, एनएमडीसी, वेल्सपन कॉर्प, जिंदल स्टील और NALCO समेत कई शेयरों एक फीसदी से ज्यादा की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। सबसे ज्यादा गिरावट हिंडाल्को के शेयरों में आई और यह ढाई फीसदी तक गिर गए हैं।

इन स्टील शेयरों में गिरावट

केंद्र सरकार के इस फैसले के बाद हिंडाल्को (2.48%), हिंदुस्तान जिंक (1.70%), हिंद कॉपर (2.19%), NALCO (1.61%), जेएसडब्ल्यू स्टील (1.54%), टाटा स्टील (1.29%) और वेदांता (0.93%) की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।

ब्रोकरेज ने जताया ये अनुमान

आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने कहा कि 31 मार्च तक छूट बढ़ाने से कुछ स्टील ग्रेड के लिए आयात चैनल खुले रहेंगे और स्थानीय कीमतों पर संभावित गिरावट के दबाव को देखते हुए यह घरेलू उत्पादकों के लिए नकारात्मक है। इसके अलावा, 9-10 दिसंबर को होने वाली अगली FOMC बैठक से पहले अमेरिकी मौद्रिक नीति दर में कटौती की उम्मीदें धूमिल हो रही हैं, जिससे डॉलर में मजबूती की चिंता बढ़ रही है, तथा धातु शेयरों पर दबाव पड़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *