सेज जलाने की परंपरा दक्षिण-पश्चिम अमेरिका के मूल निवासियों से आई है और अब यह दुनियाभर में लोकप्रिय है। वास्तु शास्त्र और फेंगशुई के साथ-साथ वैज्ञानिक दृष्टि से इसे जलाने के कई फायदे बताए गए हैं। आज हम आपको सेज जलाने से संबंधित ही कुछ महत्वपूर्ण बाते बताने जा रहे हैं।
रखें इन बातों का ध्यान
इससे आपका घर में सूखे सेज के बंडल, डंडियां या फिर खुले पत्तों वाले सेज भी काफी फायदेमंद मानी गई है। आप चाहें, तो घर पर ही सेज का बंडल बना सकते हैं या पहले से ही लपेटे हुए सेज के बंडल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। बाजार में कई तरह के सेज उपलब्ध हैं जैसे नीला, देवदार और लैवेंडर आदि, जिसमें अलग-अलग गुण पाए जाते हैं।
मिलते हैं ये फायदे
सेज के धुएं से वातावरण में मौजूद नेगेटिव एनर्जी खत्म होती है और पॉजिटिव एनर्जी का फ्लो बढ़ता है। इसके साथ ही सेज, के धुएं में जीवाणुरोधी गुण होते हैं। ऐसे में सेज जलाने से हवा में मौजूद बैक्टीरिया काफी हद तक खत्म हो जाता है, जिससे हवा साफ होती है।
इससे आपको मानसिक शांति मिल सकती है, जिससे आपका मूड भी बेहतर बना रहता है। साथ ही सेज आपके तनाव कम करने में भी यह सहायक साबित हो सकती है और ध्यान केंद्रित करने में मदद मिल सकती है। सेज की गंध कीड़े-मकोड़ों को दूर कर सकती है
इस तरह जलाएं सेज
सबसे पहले सेज के बंडल को किसी बर्तन में रखकर जाएं। इस दौरान आपको घर की सभी खिड़कियां और दरवाजे खोल देने चाहिए। अब सेज को जलाकर इसका धुआं घर में सभी कोनों में करें। इससे वातावरण में मौजूद नकारात्मकता समाप्त होती है और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है।

