उपनल कर्मचारियों ने कहा कि जब तक सरकार उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लेती, तब तक कार्य बहिष्कार जारी रखा जाएगा। उन्होंने सभी उपनल कर्मियों से सरकार की तानाशाही के खिलाफ एकजुट होने की अपील की है। इस अवसर पर दिनेश परिहार, ललित कुमार, अंकित दुम्का, अशोक बोरा, ममता वर्मा, अवनि शाह, अमित बोरा, प्रियंका जीना, गोपाल जीना, संदीप भट्ट सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।