CISF Headquarters ने किया कई डीआइजी का तबादला, प्रबोध चंद्रा होंगे पूर्वी खंड रांची के नए आइजी

3.2kViews
1811 Shares

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआइएसएफ) के पूर्वी खंड रांची के नए महानिरीक्षक (आइजी) के रूप में प्रबोध चंद्रा की नियुक्ति की गई है। इस संबंध में सीआइएसएफ दिल्ली मुख्यालय की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है।

प्रबोध चंद्रा वर्तमान में सेल के इस्को बर्नपुर इस्पात संयंत्र की इकाई में उप महानिरीक्षक (डीआइजी) के पद पर कार्यरत हैं। वे 1 जनवरी 2026 को पूर्वी खंड रांची में आईजी के पद पर अपना कार्यभार ग्रहण करेंगे।

वर्तमान आइजी दीपक वर्मा इसी माह सेवानिवृत्त होने वाले हैं। इसे देखते हुए सीआइएसएफ मुख्यालय ने समय रहते नए अधिकारी की नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी कर ली है।

उल्लेखनीय है कि पूर्वी खंड रांची के आइजी के अधीन बीएसएल बोकारो, सीसीएल करगली, बीसीसीएल धनबाद, प्रयागराज, पटना एवं रांची मुख्यालय की डीआईजी इकाइयों का संचालन होता है।

इसके अलावा झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश एवं मध्य प्रदेश की कई इकाइयां आज भी नक्सल समस्या से जूझ रही हैं। इस दृष्टि से पूर्वी खंड रांची के आईजी का पद अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है।

वहीं, दिल्ली मुख्यालय में डीआइजी नियुक्ति के पद पर कार्यरत वी. खंबो को भी आईजी (नियुक्ति एवं प्रशिक्षण) के पद पर पदोन्नत किया गया है। उन्हें 1 जनवरी से दिल्ली मुख्यालय में कार्यभार संभालने का निर्देश दिया गया है।

DIG Amit Saxena Transferred from Durgapur to Delhi

महारत्न कंपनी सेल के दुर्गापुर इस्पात संयंत्र की इकाई में कार्यरत सीआइएसएफ के डीआइजी अमित सक्सेना का तबादला दिल्ली मुख्यालय में उप महानिरीक्षक (तकनीकी) के पद पर कर दिया गया है।

इसी क्रम में-

  • डीआइजी संतोष चकले को एसएसजी नोएडा से दिल्ली मेट्रो,

  • डीआइजी  बबलू राम को दिल्ली मेट्रो से नई दिल्ली एयरपोर्ट,

  • डीआइजी विनय काजला को दिल्ली एयरपोर्ट से डीआईजी प्रशिक्षण, दिल्ली मुख्यालय,

  • डीआइजी शिवकुमार को नई दिल्ली एयरपोर्ट से सरकारी भवन सुरक्षा,

  • डीआइजी आदित्य कुमार को डीआईजी प्रशिक्षण, दिल्ली मुख्यालय से डीआइजी नियुक्ति, दिल्ली मुख्यालय,

  • डीआइजी अवधेश प्रताप सिंह को डीआईजी ऑपरेशन, दिल्ली मुख्यालय से डीआईजी एयरपोर्ट सेक्टर, चेन्नई,

  • डीआइजी विष्णु स्वरूप को सरकारी भवन सुरक्षा से डीआइजी एपीएस-1, एयरपोर्ट मुख्यालय, दिल्ली स्थानांतरित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *