कड़ाके की ठंड के लिए रहिए तैयार! रात में शीतलहर दिन में गुनगुनी धूप

2.9kViews
1489 Shares

यूपी में रात सर्द होने लगी हैं। रात का तापमान धीरे-धीरे ऊपर चढ़ेगा लेकिन जब तक 10 डिग्री सेल्सियस से ऊपर तापमान नहीं जाता है तब तक रात में शीत लहर का प्रकोप बना रहेगा। रात में शीत लहर और दिन में धूप का मौसम लगातार बना हुआ है। दो दिन में रात के तापमान में हल्की वृद्धि हुई है। दिन में धूप में भी हल्की नरमी बनी रही।

कानपुर का मौसम

मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि अभी पश्चिमी विक्षोभ की स्थितियां नहीं बनी हैं। दूसरी ओर पूरब से हवा के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। सोमवार को उत्तर-पूर्व दिशा से हवा बही लेकिन रफ्तार 1.4 से 2.3 किमी प्रति घंटा रही है। इससे हवा का ज्यादा असर नहीं पड़ा और पहाड़ों से आने वाली सर्दी का असर बना हुआ है। मौसम में कोई नया सिस्टम अभी सक्रिय नहीं है। इसलिए यही स्थिति मंगलवार को भी बनी रहेगी। सोमवार को कानपुर शहर का अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य तापमान से 1.6 डिग्री कम है।

बरेली का मौसम

 

मौसम विभाग का अनुमान है कि मंगलवार सुबह कोहरा या धुंध छाए रहने की संभावना है।

 

आज का मौसम

 

गोरखपुर में मंगलवार की सुबह हल्की धुंध रहेगी। दिन में मौसम साफ रहेगा। ठंड बढ़ेगी। देवरिया और बस्ती में भी मौसम साफ रहने और ठंड बढ़ने का पूर्वानुमान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *