तरनतारन में AAP की बड़ी जीत, हरमीत सिंह संधू को मिला जीत का प्रमाण पत्र

3.1kViews
1823 Shares

तरनतारन विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के नतीजों में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार हरमीत सिंह संधू ने 42,649 की भारी बढ़त के साथ जीत हासिल की है। मतगणना पूरी होने के बाद हरमीत सिंह संधू को जिला निर्वाचन अधिकारी से जीत का प्रमाण पत्र मिला।

आपको बता दें कि दूसरे स्थान पर अकाली दल की उम्मीदवार सुखविंदर कौर रंधावा रहीं, जिन्होंने 30, 558 वोट हासिल कर मुकाबले में अपनी स्थिति बरकरार रखी। तीसरे स्थान पर वारिस पंजाब के (आजाद उम्मीदवार) मनदीप सिंह को 19, 620 वोट मिले, जबकि चौथे स्थान पर कांग्रेस उम्मीदवार करणवीर सिंह बुर्ज रहे, जिन्हें केवल 15, 078 वोट ही मिल सके। पांचवें स्थान पर हरजीत सिंह संधू केवल 6,239 वोट ही हासिल कर सके। आपको बता दें कि कुल 16 राउंड में मतगणना पूरी हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *