पंचायत से पालिर्यामेंट तक भगवा लहराएगा, BJP के राष्‍ट्रीय कार्यकारी अध्‍यक्ष ने राहुल गांधी पर क्‍या कहा

2.6kViews
1324 Shares

भाजपा के नए राष्‍ट्रीय कार्यकारी अध्‍यक्ष नितिन नवीन का मंगलवार को पटना में भव्‍य स्‍वागत किया गया। रोड शो के बाद राजधानी के मि‍लर स्‍कूल मैदान में आयोजित अभिनंदन समारोह में उन्‍होंने कहा क‍ि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी एवं गृह मंत्री अ‍म‍ित शाह का सपना साकार करेंगे।

अपने संबोधन में उन्‍होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को पार्ट टाइम पालिटिशियन बता दिया। कहा क‍ि राहुल गांधी की तरह पार्ट टाइम पॉलिट‍िक्‍स नहीं करनी है।

बिहार की जनता ने तो राहुल गांधी को ऐसे भगाया क‍ि जर्मनी चले गए। वे विदेश में जाकर देश को गाली दे रहे हैं। ऐसे लोगों को सबक सिखाने का समय आ गया है। नितिन नवीन ने कहा कि बिहार में भी एक पार्ट टाइम पॉलिट‍िशियन हैं जो चुनाव हारते ही विदेश घूमने चले जाते हैं।

इससे पूर्व नितिन नवीन का दोपहर करीब 12.30 बजे पटना एयरपोर्ट पर उतरने के साथ स्टेट हैंगर में पार्टी के सांसद, मंत्री एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने अभिनंदन किया।

एयरपोर्ट से मिलर हाई स्कूल मैदान तक उनका रोड शो आयोजित किया गया, जो लगभग 6 किलोमीटर लंबा था। इस रोड शो में हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता सम्मिलित हुए। कार्यकर्ताओं ने नितिन नवीन के स्वागत में ढोल-नगाड़ों और फूलों से रास्ता सजाया था।

रास्ते में नितिन नवीन शेखपुरा मोड़, हाईकोर्ट, आयकर गोलंबर होते हुए मिलर हाई स्कूल पहुंचे। रोड शो में न केवल स्थानीय कार्यकर्ताओं बल्कि राज्य के उच्च पदस्थ नेता भी मौजूद थे।

बिहार के दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा, भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष संजय सरावगी ने इस कार्यक्रम में भाग लिया और नितिन नवीन के प्रति अपना समर्थन जताया। मिलर हाई स्कूल के मैदान में भाजपा ने उनका विशेष अभिनंदन समारोह आयोजित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *