बिहार चुनाव रिज़ल्ट वाले दिन सोना हुआ महंगा… चांदी में भी आई बढ़ोतरी, देखें आज के लेटेस्ट रेट

2.8kViews
1862 Shares

 सोने के बाजार में एक बार फिर मजबूती लौट आई है। अंतरराष्ट्रीय बाज़ार से मिले सकारात्मक संकेत, डॉलर में कमजोरी और अमेरिका में सरकारी शटडाउन खत्म होने जैसे कारकों ने गोल्ड की मांग बढ़ा दी है। घरेलू बाज़ार में भी इसका सीधा असर देखने को मिल रहा है।

दिल्ली में सोना महंगा

14 नवंबर को राजधानी दिल्ली में सोने की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई।

  • 24 कैरेट सोना: ₹1,28,780 (प्रति 10 ग्राम)
  • 22 कैरेट सोना: ₹1,15,190 (प्रति 10 ग्राम)

मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में दाम

देश के बड़े शहरों मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में आज के दाम इस प्रकार रहे:

  • 22 कैरेट सोना: ₹1,17,910 (प्रति 10 ग्राम)
  • 24 कैरेट सोना: ₹1,28,660 (प्रति 10 ग्राम)

पुणे और बेंगलुरु में भाव

इन दोनों शहरों में भी कीमतें मजबूत रहीं:

  • 22 कैरेट: ₹1,17,910 (प्रति 10 ग्राम)
  • 24 कैरेट: ₹1,28,630 (प्रति 10 ग्राम)

देश के प्रमुख शहरों में आज के रेट

दिल्ली   

  • 22 कैरेट – ₹118060
  • 24 कैरेट – ₹128780

मुंबई    

  • 22 कैरेट – ₹117910
  • 24 कैरेट – ₹128660

अहमदाबाद

  • 22 कैरेट – ₹117960
  • 24 कैरेट – ₹128630

चेन्नई

  • 22 कैरेट – ₹117910
  • 24 कैरेट – ₹128660

कोलकाता    

  • 22 कैरेट – ₹117910
  • 24 कैरेट – ₹128660

लखनऊ    

  • 22 कैरेट – ₹118060
  • 22 कैरेट – ₹128780

चंडीगढ़

  • 22 कैरेट – ₹118060
  • 22 कैरेट – ₹128780

भविष्य में 5000 डॉलर तक जा सकता है सोना?

ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि जेपी मॉर्गन प्राइवेट बैंक को उम्मीद है कि साल 2026 तक सोना 5,000 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकता है। बैंक के मैक्रो और फिक्स्ड इनकम स्ट्रेटजी प्रमुख एलेक्स वुल्फ का मानना है कि 2026 के अंत में गोल्ड की कीमतें 5,200 से 5,300 डॉलर प्रति औंस के दायरे में हो सकती हैं। वहीं, गोल्डमैन सैक्स का अनुमान है कि दिसंबर 2026 तक सोना 4,900 डॉलर प्रति औंस तक जा सकता है। ANZ का कहना है कि अगले वर्ष के मध्य तक गोल्ड 4,600 डॉलर प्रति औंस के आसपास रह सकता है।

चांदी की कीमत में भी उछाल

सोने की तरह चांदी भी महंगी हो रही है।

  • डेढ़ लाख रुपये से ऊपर: 14 नवंबर को चांदी का भाव ₹1,73,100 प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया।
  • अंतरराष्ट्रीय बाजार: विदेशी बाजार में चांदी की स्पॉट कीमत बढ़कर $53.86 प्रति औंस हो गई है।

देश में सोने और चांदी की कीमतें सिर्फ घरेलू मांग से ही नहीं, बल्कि वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों, डॉलर की चाल और भू-राजनीतिक घटनाओं से भी प्रभावित होती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *