दफ्तर में Raid कर रंगे हाथों पकड़ा पटवारी, हैरान करेगा मामला

4.2kViews
1696 Shares

 जिले में एक पटवारी को गिरफ्तार करने का मामला सामने आया है। एंटी करप्शन ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पटवारी को रिश्वत लेने के मामले में काबू किया है।

जिला सांबा में बीती रात एंटी करप्शन ब्यूरो ने दबिश देकर एक पटवारी को लाखों की नकदी के साथ पकड़ लिया। पकड़े गए पटवारी की पहचान सुनील वर्मा के रूप में की गई। हालांकि अभी तक कोई ऑफिशल जानकारी सामने नहीं आई है कि पटवारी से कितनी राशि बरामद की गई है। लेकिन सूत्रों के अनुसार यह 10 लाख तक हो सकती है।

जानकारी अनुसार शाम के समय एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने इस पटवारी के सांबा में हाइवे के किनारे बने एक प्राइवेट दफ्तर में छापा मारा और इसे गिरफ्तार करके नकदी और कागजात भी अपने कब्जे में लिए। लगभग 8 घंटे टीम इसकी जांच करती रही और फिर पटवारी को अपने साथ लेकर चली गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *