महीने के पहले दिन पंजाबियों के लिए आई Good ! केंद्रीय मंत्री ने दी खुशखबरी

3.2kViews
1326 Shares

केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने नवंबर महीने की शुरुआत में पंजाबियों के लिए खुशखबरी सांझा की है। उन्होंने बताया कि दिल्ली-मोगा एक्सप्रेस का विस्तार अब फिरोजपुर कैंट तक कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि यह फिरोजपुर और आसपास के इलाकों के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग थी। उन्होंने यह भी कहा कि इस फैसले से न केवल रेल यात्रियों को फायदा होगा, बल्कि इससे क्षेत्र के व्यापार और संपर्क को भी काफी बढ़ावा मिलेगा।

केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का धन्यवाद किया। उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने हमेशा पंजाब के प्रति अपार प्रेम और प्रतिबद्धता दिखाई है।

इस फैसले की विस्तृत जानकारी साझा करते हुए, रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि 22485 दिल्ली-मोगा एक्सप्रेस का विस्तार अब फिरोजपुर कैंट तक कर दिया गया है। यह ट्रेन दिल्ली से चलकर जाखल और लुधियाना होते हुए 13:57 बजे मोगा पहुंचेगी, वहां से 13:59 बजे रवाना होकर 15:00 बजे फिरोजपुर कैंट पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन फिरोजपुर कैंट से 15:35 बजे रवाना होकर 23:35 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *