1 नवंबर से बैंक नॉमिनी नियमों में बड़ा बदलाव

3.0kViews
1123 Shares

नवंबर 2025 में आपकी ज़िंदगी को प्रभावित करने वाले बड़े बदलाव सामने आए हैं, जो बैंकिंग, गैस सिलेंडर से लेकर एआई टेक्नोलॉजी तक के नियमों को नया रूप देंगे। खास बात यह है कि अब बैंक अकाउंट में नॉमिनेशन के नियम इतने आसान और पारदर्शी होंगे कि पैसे की हिफाजत और उसके अधिकारों को लेकर उलझनें खत्म हो जाएंगी।

अहम बदलाव:

1. बैंक खाते में अब चार नॉमिनी जोड़ सकेंगे
पहले आप अपने बैंक खाते में सिर्फ एक नॉमिनी जोड़ पाते थे, लेकिन 1 नवंबर 2025 से यह संख्या बढ़कर चार हो जाएगी। साथ ही, आप यह भी तय कर सकेंगे कि किस नॉमिनी को कितना हिस्सा मिलेगा। इस बदलाव से बैंकिंग क्लेम की प्रक्रिया आसान, तेज और पारदर्शी होगी। नॉमिनी को कभी भी बदला या रद्द किया जा सकता है।

नॉमिनी जोड़ने के दो तरीके

1. ऑफलाइन प्रक्रिया
अपने बैंक की शाखा में जाएं।
वहां DA-1 फॉर्म (नॉमिनेशन फॉर्म) लें।
फॉर्म में नॉमिनी की सभी जरूरी जानकारियां भरें।
फॉर्म पर साइन करके जमा करें।
बैंक आपको फॉर्म जमा करने का एक एकलॉजमेंट स्लिप देगा।

2. ऑनलाइन प्रक्रिया
नेट बैंकिंग या मोबाइल ऐप में लॉगिन करें।
सर्विसेज या माय अकाउंट सेक्शन में जाएं।
‘अपडेट नॉमिनी डिटेल्स’ विकल्प चुनें।
नॉमिनी की जानकारी भरें।
OTP से वेरिफाई करें और सबमिट करें।
पुष्टि संदेश या मेल प्राप्त होगा।

क्यों जरूरी है नॉमिनी जोड़ना?
नॉमिनी उस व्यक्ति को कहा जाता है जिसे खातेधारक अपनी मृत्यु के बाद अपनी जमा राशि का अधिकार देता है। नॉमिनी होने से बैंक क्लेम की प्रक्रिया सरल और तेज़ हो जाती है, जिससे कानूनी झंझटों से बचा जा सकता है।

2. आधार अपडेट में नए चार्ज
यूआईडीएआई ने बच्चों के आधार कार्ड में बायोमेट्रिक अपडेट की फीस एक साल के लिए माफ कर दी है। वयस्कों के लिए नाम, पता, जन्मतिथि या मोबाइल अपडेट करने का चार्ज 75 रुपए होगा, जबकि फिंगरप्रिंट या आईरिस जैसे बायोमेट्रिक अपडेट के लिए 125 रुपए देने होंगे।
ध्यान रखें, बिना कोई डॉक्यूमेंट जमा किए भी आप ऑनलाइन नाम, जन्मतिथि या पता अपडेट कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *