Jharkhand में दिखा तेज रफ्तार का कहर: 2 बाइक के बीच जोरदार टक्कर में 3 युवकों की जिंदगी खत्म, परिजनों में शोक की लहर

3.1kViews
1907 Shares

झारखंड में दुमका जिला के हंसडीहा थाना क्षेत्र में दुमका -भागलपुर मुख्य पथ पर महादेव गढ़ गांव के समीप तेज रफ्तार 2 मोटरसाइकिल के बीच सीधी टक्कर में 3 युवक की दर्दनाक मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतकों की पहचान हंसडीहा थाना क्षेत्र के भाटीन गांव निवासी शिव शंकर महतो, हंसडीहा थाना क्षेत्र के बेलटीकरी गांव के विभीषण महतो (दोनों एक बाइक पर) और दुमका नगर थाना क्षेत्र के सोनुआडंगाल इलाके के रहने वाले मनंजय कुमार दास के रूप में हुई है। तीनों शव को आज सुबह पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मनंजय कुमार बिहार के बांका जिला के बेलहर प्रखंड में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत थे और कल वहीं से वह वापस अपने घर आ रहे थे जबकि दूसरी बाइक पर शिव शंकर महतो और विभीषण महतो दुमका से हंसडीहा की ओर जा रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कल रात दोनों मोटर साईिकल काफी तेज रफ्तार में था। इसी क्रम में महादेव गढ़ के पास संतुलन बिगड़ जाने की वजह से दोनों मोटर साईिकल में जोरदार टक्टर हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही हंसडीहा थाने की पुलिस मौके पर पहुंच कर कल रात तीनों घायल युवकों को सरैयाहाट समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। तीनों मृत युवकों का शव सीएचसी सरैयाहाट में रखा गया था। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। पोस्टमार्टम के बाद ही पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया जाएगा। हादसे के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *