नोएडा में सड़कों पर मानकों के विरुद्ध दौड़ रहे वाहनों पर परिवहन विभाग की ओर से ताबड़तोड कार्रवाई की गई है। मथुरा में हुए हादसे के बाद बसों पर सख्ती और निगरानी और की गई। यह कार्रवाई परिवहन विभाग के प्रवर्तन दल की ओर से की गई।
वित्तीय वर्ष 2025-26 में 18 दिसंबर तक अभियान चलाया गया है। इस अभियान के तहत जिले में 478 वाहनों का चालान किया गया है, जबकि 332 वाहनों को विभिन्न थानों में बंद कराया गया। बसों पर सबसे अधिक कार्रवाई की गई। 114 बसों का चालान कर 87 को बंद किया गया।
एआरटीओ प्रवर्तन डॉ. उदित नारायण पांडेय ने बताया कि वित्तीय वर्ष में वाहनों पर कार्रवाई कर 253.97 लाख रुपए का शुल्क वसूला गया। अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई यात्रियों की सुरक्षा और नियमों का पालन करते हुए की गई।
सर्दियों और काेहरे के मद्देजनर ओवरलाेड वाहनों पर सख्ती की गई। जिन वाहनों में रिफलेक्टर नहीं थे, उन पर चालान कर रिफलेक्टर लगाए गए। यह विभाग ओर से नियमित कार्रवाई है। हाइवे और एक्सप्रेसवे पर प्रवर्तन दल की टीमें तैनात हैं। देर रात तक यह टीमें तैनातें रहतीं हैं।

