Karva Chauth पर प्रियंका चोपड़ा ने लगवाई हाथों में मेहंदी, फ्लॉन्ट किया पति निक का असली नाम

2.4kViews
1490 Shares

 ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) भले ही विदेश में बस गई हैं, लेकिन भारतीय रीति-रिवाज से जुड़ी हुई हैं। दीवाली से लेकर होली ही नहीं, बल्कि वह करवा चौथ (Karva Chauth) भी बड़ी धूमधाम से सेलिब्रेट करती हैं।

हमेशा की तरह इस साल भी प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस (Nick Jonas) के लिए करवा चौथ का व्रत रखेंगी। देसी गर्ल ने पति के साथ करवा चौथ की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी झलकियां भी दिखाई हैं।

प्रियंका ने लगवाई पति के नाम की मेहंदी

दरअसल, प्रियंका चोपड़ा ने करवा चौथ से ठीक एक दिन पहले अपने पति के नाम की हाथों में मेहंदी सजाई। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी मेहंदी की वीडियो और तस्वीर शेयर की है। एक वीडियो में उन्होंने अपने पति का असली नाम फ्लॉन्ट किया है।प्रियंका चोपड़ा ने अपने हाथों में पति का असली नाम निकोलस लिखवाया है। वहीं, दूसरी फोटो में उन्होंने अपने दोनों हाथों की मेहंदी को फ्लॉन्ट किया है।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने साल 2018 में राजस्थान में धूमधाम से शादी की थी। शादी के बाद से ही भले ही प्रियंका पति के साथ लॉस एंजेलिस में बस गई हैं, लेकिन वह वहां पर दीवाली-करवा चौथ समेत सभी त्योहारों को सेलिब्रेट करती है। दोनों की एक बेटी भी है जिसका नाम मालती मैरी चोपड़ा जोनस है।

प्रियंका चोपड़ा की अपकमिंग मूवी

बात करें प्रियंका चोपड़ा के वर्क फ्रंट की तो वह सालों बाद भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में वापसी कर रही हैं। वह एसएस राजामौली की मोस्ट एंटीसिपेटेड मूवी कर रही हैं जिसका नाम एसएसएमबी 29 है। फिल्म में वह महेश बाबू (Mahesh Babu) के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। फिल्म में आर माधवन की भी अहम भूमिका होगी। अभी फिल्म की शूटिंग चल रही है। इसकी रिलीज को लेकर अभी कोई अपडेट नहीं आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *