‘बहुत जल्दी चले गए..!’, Neeru Bajwa ने गायक Rajvir Jawanda के निधन पर शेयर की भावुक Post

2.8kViews
1544 Shares

पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री से इस समय की दुखद खबर सामने आ रही है। दरअसल, मशहूर पंजाबी गायक राजवीर जवंदा अब इस दुनिया में नहीं रहे। यह खबर सामने आते ही उनके प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं, पंजाबी अभिनेत्री नीरू बाजवा ने भी जवंदा के निधन पर दुख जताया है।

उन्होंने अपने फेसबुक अकाउंट पर जवंदा की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “इतनी दुखद खबर सुनकर मेरा दिल टूट गया है। राजवीर के परिवार के प्रति गहरी संवेदना। ईश्वर आपको इस समय में शक्ति और शांति प्रदान करे। बहुत जल्दी चले गए, लेकिन आपको कभी भुलाया नहीं जा सकेगा।”

बता दें कि 27 सितंबर को गायक राजवीर का एक्सीडेंट हो गया था और तब से उनका चंडीगढ़ के फोर्टिस अस्पताल में इलाज चल रहा था और वे वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे। एक्सीडेंट के दौरान उनके सिर और रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोटें आई थीं। वह पिछले करीब 10 दिनों से अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *