विवादित बयान पर उच्च शिक्षा मंत्री का यू टर्न, मांगी माफी, कहा- फ्लो में मुंह से निकल गया, जानें मामला

2.7kViews
1622 Shares

मध्यप्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार अपने विवादित बयान को लेकर बैकफुट पर आ गए हैं। बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के कार्यक्रम में राजा राममोहन राय को “अंग्रेजों का दलाल” बताने के बाद खड़ा हुआ सियासी तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा था। बढ़ते विरोध और लगातार हो रहे राजनीतिक हमलों के बीच आखिरकार मंत्री परमार ने अपने बयान पर यू-टर्न लेते हुए सार्वजनिक रूप से माफी मांग ली है।

इंदर सिंह परमार ने देर शाम एक वीडियो जारी कर कहा कि बिरसा मुंडा जयंती के कार्यक्रम में वे अंग्रेजों की चाल और षड्यंत्र के बारे में बता रहे थे। उसी दौरान फ्लो में उनके मुंह से गलत शब्द निकल गए। उन्होंने कहा कि राजा राममोहन राय एक महान समाज सुधारक थे और वे व्यक्तिगत रूप से उनका सम्मान करते हैं। बयान में हुई गलती पर दुख जताते हुए उन्होंने कहा कि वे इसके लिए प्रायश्चित करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *