लुधियाना में जोन डी सराभा नगर के दफ्तर में मेयर के खिलाफ भाजपा काउंसरों का धरना चौथे दिन भी जारी है। जानकारी के लिए बता दें कि यह धरना शुक्रवार को मेयर के साथ मीटिंग के बाद लगाया गया था। भाजपा काउंसलर मेयर के पास अपने वार्डों की समस्याओं को लेकर आए थे। इसके बाद सुनवाई नहीं हुई। मीटिंग में भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि उन्हें बाहर निकालने की कोशिश की गई।
इसके बाद धरने दौरान भाजपा काउंसरों ने मेयर के साथ बातचीत के लिए मीटिंग की गई लेकिन भाजपा नेताओं ने जबरदस्त हंगामा कर दिया जिसके चलते पुलिस कार्रवाई करनी पड़ी और 5 पार्षद व 20 अज्ञात के खिलाफ एफ.आई.आर. दर्ज की गई। भाजपा के इस धरने प्रदर्शन को कांग्रेस और अकाली का भी भरपूर समर्थन मिल रहा है। उधर मेयर का कहना है कि भाजपा काउंसलरों ने जो भी समस्याएं बताई हैं उन्हें हल करने के लिए निर्देश दे दिए गए हैं।
बता दें कि जोन डी सराभा नगर में कांग्रेस और भाजपा लीडर पहुंच रहे हैं। फिहलाहल भाजपा के द्वारा दिए गए धरने दौरान नगर निगम में काम करवाने आने वालों को कोई परेशानी नहीं हो रही है। लेकिन भाजपा काउंसलरों की ओर से सरकार और मेयर के खिलाफ नारेबाजी जारी है।