Saturday, August 2, 2025
Home The Taksal News अगले 7 दिन जारी रहेगा बारिश का दौर, IMD ने कई राज्यों...

अगले 7 दिन जारी रहेगा बारिश का दौर, IMD ने कई राज्यों में…अलर्ट जारी किया

2.3kViews
1039 Shares

देशभर के कई राज्यों में मॉनसून पूरी तरह से सक्रिय है। दिल्ली-एनसीआर में लगातार हो रही बारिश ने लोगों को लंबे समय बाद गर्मी और उमस से राहत दी है, और यह राहत अभी जारी रहने वाली है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली में बारिश का यह दौर अगले 7 दिनों तक, यानी रक्षाबंधन तक जारी रह सकता है।

दिल्ली-NCR में जारी रहेगी बारिश
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, दिल्ली में आज से लेकर 9 अगस्त तक बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। आसमान में लगातार बन रहे बादलों की वजह से आज भी दिल्ली में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

UP-बिहार में भारी बारिश का अलर्ट
उत्तर प्रदेश: राज्य के 24 जिलों में आज भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है, जबकि 51 जिलों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। बिहार: मौसम विभाग ने बिहार में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। पटना, मुंगेर, नालंदा, लखीसराय, जमुई, बांका, कटिहार, नवादा, शेखपुरा, गया, बेगूसराय, मुंगेर और भागलपुर में तेज़ हवाओं के साथ भारी बारिश हो सकती है।

इन राज्यों में भी बरसेंगे बादल
राजस्थान, हरियाणा और मध्य प्रदेश: 2-3 अगस्त तक इन राज्यों में हल्की बारिश होने की संभावना है।
पश्चिम बंगाल: 6 अगस्त तक कुछ जिलों में भारी बारिश हो सकती है।
आंध्र प्रदेश: 7 अगस्त तक यहां अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश, गरज के साथ तूफान और तेज़ हवाएँ चल सकती हैं।

पहाड़ों पर बादल फटने का खतरा, अमरनाथ यात्रा स्थगित
पहाड़ों पर भी मॉनसून का कहर जारी है। ज्यादा बारिश के कारण कल तक जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ यात्रा को स्थगित कर दिया गया है।
हिमाचल प्रदेश: आज कुल्लू, मनाली, शिमला, सोलन, मंडी, चंबा, ऊना और सिरमौर में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कई जगहों पर बादल फटने का भी खतरा है।
उत्तराखंड: मौसम विभाग ने अल्मोड़ा, बागेश्वर, नैनीताल, चंपावत, पौड़ी, गढ़वाल और चमोली में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

RELATED ARTICLES

“राहुल गांधी के आरोपों पर शेखावत का पलटवार: भारत की अर्थव्यवस्था मृत नहीं, पूरी तरह जीवंत है”

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था पूरी...

71 वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का ऐलान, इन फिल्मों को मिला अवाॅर्ड

दिल्ली के नेशनल मीडिया सेंटर में शुक्रवार शाम 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2025 की घोषणा की गई। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री...

71st National Film Awards: शाहरुख खान और विक्रांत मैसी को मिला बेस्ट एक्टर का अवाॅर्ड, इस एक्ट्रेस ने मारी बाजी

साल 2023 की फिल्मों को सम्मानित करने वाले 71 वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की घोषणा शुक्रवार को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने दिल्ली में...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

“राहुल गांधी के आरोपों पर शेखावत का पलटवार: भारत की अर्थव्यवस्था मृत नहीं, पूरी तरह जीवंत है”

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था पूरी...

71 वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का ऐलान, इन फिल्मों को मिला अवाॅर्ड

दिल्ली के नेशनल मीडिया सेंटर में शुक्रवार शाम 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2025 की घोषणा की गई। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री...

71st National Film Awards: शाहरुख खान और विक्रांत मैसी को मिला बेस्ट एक्टर का अवाॅर्ड, इस एक्ट्रेस ने मारी बाजी

साल 2023 की फिल्मों को सम्मानित करने वाले 71 वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की घोषणा शुक्रवार को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने दिल्ली में...

आर्थिक तंगी और बीमारी से टूट चुकी महिला ने की 6 महीने के बेटे की हत्या, दोनों थे HIV पॉजिटिव

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के गोवंडी इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 43 वर्षीय एक महिला ने आर्थिक और...

Recent Comments