1078
Shares
सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ में सोमवार सुबह से ही लगातार बारिश हो रही है। पूरे शहर में भारी बारिश के कारण सुखना झील का जलस्तर भी बढ़ गया है। झील का पानी खतरे के निशान से केवल एक फुट नीचे है, जिस कारण वहां अलर्ट जारी कर दिया गया है और पुलिस द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है।
सोमवार सुबह सुखना झील का जलस्तर 1162.10 फुट रिकॉर्ड किया गया, जबकि खतरे का निशान 1163 फुट है। यदि बारिश इसी तरह जारी रही तो झील का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर सकता है।
विभाग के अधिकारियों ने जानकारी दी है कि अगर झील का जलस्तर खतरे के निशान को पार करता है तो उसके फ्लडगेट (बाढ़ गेट) खोल दिए जाएंगे और पानी को सुखना चोएं (नाले) में छोड़ दिया जाएगा, ताकि शहर में बाढ़ जैसे हालात पैदा न हों। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और किसी तरह की कोई आपातकालीन स्थिति नहीं है।