Wednesday, July 23, 2025
Home विदेश दुनिया के ऐसे देश जहां लड़कियां कभी नहीं कर पाती शादी, जानिए...

दुनिया के ऐसे देश जहां लड़कियां कभी नहीं कर पाती शादी, जानिए क्या है सबसे बड़ा कारण?

2.1kViews
1225 Shares

 दुनिया का लगभग हर युवा पढ़ाई पूरी करने के बाद अच्छी नौकरी करके घर बसाने का सपना देखता है। भारत जैसे विकासशील देशों में यह बात महिलाओं के लिए और भी ज़्यादा ज़रूरी हो जाती है क्योंकि उन्हें बचपन से ही बताया जाता है कि बड़े होकर शादी करके अपने घर जाना है। एक तरफ दुनिया के वे देश हैं जहाँ महिलाएँ खुद शादी से भाग रही हैं तो कुछ देश ऐसे भी हैं जहाँ लड़कियों का ताउम्र सिंगल रहना मजबूरी बनता जा रहा है। चलिए जानते हैं वे कौन से देश हैं जहाँ ज़्यादातर महिलाएँ सिंगल हैं और इसका कारण क्या है?

हालाँकि कई विकसित देशों में ट्रेंड बदल रहा है। यहाँ के युवा रिलेशनशिप में तो आना चाह रहे हैं लेकिन शादी नहीं करना चाहते। खासकर दक्षिण कोरिया और जापान जैसे देशों में लड़कियाँ ही शादी जैसी ज़िम्मेदारी से दूर भाग रही हैं जिस कारण इन देशों में बर्थ रेट भी तेज़ी से गिर रहा है। इसे सुधारने के लिए यहाँ की सरकारें कई तरह की योजनाएँ लॉन्च कर रही हैं।

दुनिया के कई देश ऐसे हैं जहाँ पर महिलाओं को सिंगल रहना उनकी पसंद नहीं बल्कि मजबूरी है। इस लिस्ट में क्षेत्रफल की दृष्टि से दुनिया का सबसे बड़ा देश रूस भी शुमार है। रूस में 30 की उम्र पार कर चुकी ऐसी लड़कियों की जनसंख्या बहुत ज़्यादा है जिनकी अभी तक शादी नहीं हुई है। ऐसा ही एक देश हांगकांग भी है जहाँ बहुत सी लड़कियाँ सिंगल हैं। इसके अलावा सल्वाडोर, एस्टोनिया और बेलारूस भी उन देशों में शुमार हैं जहाँ बड़ी तादाद में लड़कियाँ शादी नहीं कर पाती हैं।

रूस, बेलारूस, एस्टोनिया, सल्वाडोर, हांगकांग जैसे दुनिया के कई देश हैं, जहाँ महिलाओं की शादी न होने का सबसे बड़ा कारण यहाँ का सेक्स रेशियो है। दरअसल इन देशों में महिलाओं और पुरुषों की आबादी में बड़ा अंतर है।

सिर्फ़ रूस की ही बात करें तो रूस में महिलाओं की आबादी 53.50% है जबकि पुरुषों की आबादी केवल 46.50% है। यहाँ का सेक्स रेशियो 86.73 है। यानी यहाँ प्रति 100 महिलाओं पर केवल 86.73 ही पुरुष हैं। पुरुषों की कमी के कारण यहाँ बहुत सी लड़कियों की शादी नहीं होती। इस कारण रूस में बर्थ रेट में भी लगातार गिरावट आ रही है।

 

RELATED ARTICLES

Jammu : ई-रिक्शा से सवारी करने वालों की अब बढ़ सकती है परेशानी, ट्रेफिक पुलिस ने दिए Orders

ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी एक नोटिस में ई-रिक्शा के हाईवे पर चलने पर पाबंदी लगा दी गई है। इसके साथ ही ई-रिक्शा, ई-आटो व...

Mata Vaishno Devi: कटरा में बदलते हालात… यात्रा के बीच अचानक लिया गया बड़ा फैसला !

 कटरा में 2 दिन पहले हुए भारी भूस्खलन के बाद पुराने पारम्परिक मार्ग को बंद कर दिया गया था, लेकिन कल दोपहर से इस...

Udhampur में लगातार बारिश से तबाही, धंस रही सड़कें तो वहीं बेजुबान की मौ*त

जम्मू कश्मीर के उधमपुर में बारिश का सिलसिला लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा। वहीं गत शाम को बारिश रूकी थी, लेकिन सुबह सवेरे...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Jammu : ई-रिक्शा से सवारी करने वालों की अब बढ़ सकती है परेशानी, ट्रेफिक पुलिस ने दिए Orders

ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी एक नोटिस में ई-रिक्शा के हाईवे पर चलने पर पाबंदी लगा दी गई है। इसके साथ ही ई-रिक्शा, ई-आटो व...

Mata Vaishno Devi: कटरा में बदलते हालात… यात्रा के बीच अचानक लिया गया बड़ा फैसला !

 कटरा में 2 दिन पहले हुए भारी भूस्खलन के बाद पुराने पारम्परिक मार्ग को बंद कर दिया गया था, लेकिन कल दोपहर से इस...

Udhampur में लगातार बारिश से तबाही, धंस रही सड़कें तो वहीं बेजुबान की मौ*त

जम्मू कश्मीर के उधमपुर में बारिश का सिलसिला लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा। वहीं गत शाम को बारिश रूकी थी, लेकिन सुबह सवेरे...

जम्मू-कश्मीर में आतंकी मददगारों का भंडाफोड़, भारी मात्रा में हथियार बरामद

उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के चिट्टी-बांदी इलाके में नाका जांच अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने तीन आतंकवादी सहयोगियों को गिरफ्तार किया है।...

Recent Comments