संजना सिंह ने जीता महिलाओं की 3000 मीटर दौड़ का स्वर्ण

वहीं चैंपियनशिप के पहले दिन महिलाओं की 3000 मीटर दौड़ के फाइनल में हरियाणा की संजना सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उन्होंने 9 मिनट 51.77 सेकंड का समय दर्ज कर पहला स्थान हासिल किया।

दूसरे स्थान पर गुजरात की शिल्पा डिहोरा रही, जिन्होंने 9:53.19 का समय निकाला और रजत पदक जीता। उत्तर प्रदेश की अंशु ने 9:53.30 के समय के साथ कांस्य पदक पर कब्जा किया। छत्तीसगढ़ की कुमारी शीतल (9:53.44) और जूनियर कैंप 1 की प्रियंका ओक्सा (9:56.68) ने क्रमशः चौथा और पांचवां स्थान प्राप्त किया।

इस इवेंट का राष्ट्रीय रिकॉर्ड सुनीता रानी के नाम है, जिन्होंने 1996 में सिडनी में 9:13.57 का समय दर्ज किया था। वहीं, मीट रिकॉर्ड बी. खान गौरी के नाम है, जिन्होंने 2023 में तिरुवन्नमलाई में 9:35.21 का समय निकाला था। दौड़ में उत्तर प्रदेश की देवी प्रजापति दौड़ पूरी नहीं कर सकीं ।